Connect with us

झाबुआ

वेयर हाउस के शाखा प्रबंधक पवन यादव के अभद्र व्यवहार और मजदूरी नहीं देने को लेकर, हम्माल संघ ने कलेक्टर को शिक़ायती आवेदन सौंपा

Published

on

झाबुआ – शहर के किशनपुरी क्षेत्र में स्थित वेयर हाउस के शाखा प्रबंधक पवन यादव व उनके कर्मचारीयो द्वारा हम्मालो के साथ गाली गलोच व डराने धमकाने एवं मजदुरी की राशि नही दिए जाने व  मुफ्त में कार्य कराये जाने को लेकर कलेक्टर नेहा मीना को शिकायती आवेदन सौंपा और पवन यादव पर कारवाई हेतु निवेदन किया ।

पवन यादव  को समझाइश देते हुए विजय भाबर


झाबुआ के किशनपुरी स्थित वेयर हाउस के हम्माल संघ एंव तुलावटी संघ , जिला पंचायत सदस्य विजय भाबर के नेतृत्व में शिक़ायती आवेदन लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे । संघ के सदस्यों ने बताया कि झाबुआ स्थित वेयर हाउस के शाखा प्रबंधक पवन यादव व उसके कर्मचारीयो दारा पिछले 2 माह से हम्मालो के साथ अभद्र व्यवहार  किया जा रहा है  गाली गलोच की जा रही है और डराया धमकाया भी जा रहा है तथा मजदूरों को कार्य के लिए मजदूरी भी नही दी जा रही है तथा मुफ्त में कार्य करवाया जा रहा है साथ ही  प्रबंधक पवन यादव एवं उसके कसंचारीयो द्वारा मानिसक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया या जा रहा है हम्माल संघ का यह भी कहना है कि हम्मालो का कार्य मजदुरी करने का है लेकिन प्रबंधक एवं उसके कर्मचारियों द्वारा हम हम्मालो से साफ सफाई का कार्य करवाया जा रहा है यह भी बताया कि अनाज के कटटे फटें होने से अनाज नीचे गीर जाता है उसे उठाकर पुनः कटटे में भराया जाता है उसके लिए भी राशि नहीं दी जा रही है । यह भी बताया कि सभी हम्मालो का प्रबंधक और कर्मचारियों द्वारा शोषण किया जा रहा है इसलिए उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जावे । इसी बीच कलेक्टर कार्यालय में तहसीलदार डाबर द्वारा दोनों पक्षों को समझाइश भी दी और पवन यादव को अभद्रता न करने की बात कही । विजय भाबर ने पवन यादव को हम्मालो के साथ शालीनता के साथ बात करने की समझाइश दी और मजदूरों को कार्य अनुसार भुगतान करने की बात कही । वही हम्माल संघ के कुछ सदस्य जिला पंचायत सदस्य विजय भाबर के साथ कलेक्टर नेहा मीना से मुलाकात की और समस्या से अवगत कराया । कलेक्टर द्वारा आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जावेगा और आपके साथ कुछ भी ग़लत नहीं होने दिया जाएगा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ6 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!