Connect with us

झाबुआ

पीआईयू के  कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण नोटिस जारी

Published

on

पीआईयू के  कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण
झाबुआ, 20 अगस्त 2021 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्माण एजेंसी पीआईयू के तीन कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण किया। इन तीनों कार्यो में गुणवत्ता एवं धीमी प्रगति से अप्रसन्नता व्यक्त की एवं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
श्री मिश्रा ने पीआईयू एजेंसी के द्वारा रंगपूरा में निर्मित किये जा रहे वृद्धाआश्रम का निरीक्षण किया। इस वृद्धाआश्रम की लागत रूपये 319.00 लाख है एवं अक्टुुंबर 2021 तक पूर्ण करना है। यहां पर कार्य की गुणवत्ता एवं कार्य की धीमी प्रगति होने से संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। यहां पर आवागमन के लिये तत्काल रोड की सुविधा भी निर्मित करावाने के निर्देश दिये।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा पीआईयू निर्माण एजेंसी के द्वारा निर्मित काॅलेज भवन राणापुर का अवलोकन किया। यहां पर इस भवन की लागत 546.17 लाख है एवं अक्टुंबर 2021 तक पूर्ण कर देना है। कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया एवं कार्य को व्यवस्थित तरिके से करने के निर्देश दिये।
इस कार्य के समीप ही बालक छात्रावास क्रमांक 1 एवं 2 का भी निरीक्षण किया। इसकी लागत रूपये 665.00 लाख है एवं 31 अगस्त तक कार्य पूर्ण कर प्रस्तुत करना है। यहां पर भी कार्य की धीमी प्रगति एवं गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया।
श्री मिश्रा ने इन तीनों भवनों में रूफवाटर हार्वेस्टिंग के कार्य का भी अवलोकन किया। यहां पर सभी कमरे एवं छतस्तर के कार्यो का बारिकी से अवलोकन किया एवं यहां पर आवागमन हेतु बेहतर रोड निर्माण करने के भी निर्देश दिये।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एल.एन.गर्ग, एसडीओपी श्री इडला मौर्य, तहसीलदार श्री रविन्द्र सिंह चैहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राणापुर श्री जोशुआ पीटर, एसडीओ पीआईयू श्री बी.पी.साल्वे एवं प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!