Connect with us

झाबुआ

बाल संप्रेक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण

Published

on

झाबुआ, 20 अगस्त 2021 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बाल संप्रेक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां पर विधि का उल्लघंन करने वाले बालकों से रूबरू चर्चा की एवं यहां पर उन्हे उपलब्ध करावाई जा रही सुविधा जिसमें समय पर नाश्ता, भोजन, पढ़ाई एवं मनोरंजन की सुविधा/असुविधा के बारे में इन बालकों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान श्री मिश्रा ने यहां के स्टाफ को दूर रखा। श्री मिश्रा ने यहां पर स्टोर रूम का ताला खुलवाकर निरीक्षण किया। इसके पश्चात भोजनशाला, पानी की व्यवस्था, पढ़ाई एवं मनोरंजन कक्ष का भी अवलोकन किया। यहां पर अन्य सुविधाएं बढ़ाने के भी निर्देश दिये।
श्री मिश्रा ने इस परिसर में वन स्टाप सेंटर का भी अवलोकन किया एवं यहां पर जो प्रकरण प्राप्त हुए है। उनके संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं यहां पर वृक्षारोपण, किचंन गार्डन लगाने के निर्देश दिये। परिसर में व्याप्त किचड के लिये यहां पर तत्काल बारिक गिट्टी बिछाने के निर्देश दिये। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला ंपंचायत एवं प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री दिनेश वर्मा, सहायक संचालक महिला बाल विकास श्री अजय चैहान, सहायक संचालक आर.एस.बघेल, अधीक्षक बाल संप्रेक्षण गृह श्री छगनसिंह बामनिया एवं श्री चेतन तिवारी आदि उपस्थित थे।
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!