Connect with us

झाबुआ

विकास को गति देकर देश को शक्तिशाली बनाएगी प्रधानमंत्री गति-शक्ति परियोजना-सांसद गुमानसिंह डामोर

Published

on

झाबुआ । देश के विकास और एक ताकतवर देश के रूप में उसके कायाकल्प को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन अद्भुत है। प्रधानमंत्री गति-शक्ति परियोजना देश के प्रति प्रधानमंत्री जी की सोच की झलक दिखाती है। संपूर्ण हो जाने पर यह परियोजना देश के विकास को पंख लगा देगी, वहीं दुनिया में भारत को एक शक्तिशाली देश के रूप में स्थापित करेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी रतलाम झाबुआ के सांसद गुमानसिंह डामोर ने ‘प्रधानमंत्री गति-शक्ति’ परियोजना के लागू करने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति आभार जताते हुए कही।
श्री डामोर ने 107 लाख करोड़ की लागत वाली प्रधानमंत्री गति-शक्ति परियोजना को देश का कायाकल्प करने वाली बताते हुए कहा कि यह परियोजना देश को आत्मनिर्भरता और विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ाएगी, साथ ही देश में तेज विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना और लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क को बढ़ावा देने के लिए इस परियोजना में 2 लाख कि.मी. हाईवे का प्रस्ताव है, वहीं देश के व्यापारिक विकास में रेलवे की सहभागिता बढ़ाने के लिए रेलवे की क्षमता को 1600 लाख मिलियन टन तक ले जाने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि इसमें देश में 22 एयरपोर्ट और एयरस्ट्रिप तैयार करने का प्रस्ताव भी है, जिससे देश में एयर कनेक्टिविटी का विकास होगा। श्री डामोर कहा कि इस परियोजना में 38 इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर बनाने, 35000 कि.मी. गैस पाइपलाइन तैयार करने और 109 फार्मा क्लस्टर के विकास का प्रावधान है। परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में शक्तिशाली बनाने के लिए रक्षा निर्यात को 1.7 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य भी रखा गया है।
श्री डामोर ने कहा कि गति-शक्ति परियोजना यह बताती है कि देश के कायाकल्प की सोच रखने वाली किसी सरकार का देश का विकास के प्रति नजरिया कैसा होना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद के 70 सालों में किसी नेता या सरकार में यह दृष्टि दिखाई नहीं दी। श्री डामोर ने आशा जताई कि केंद्र सरकार के 16 विभागों के संयोजन से तैयार की गई यह परियोजना देशवासियों के जीवन को आसान और देश को व्यापार का स्वर्ग बनाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
DHAR9 minutes ago

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण, धार द्वारा आयोजित “विश्व साइकिल दिवस”-  संडे ऑन साइकिल “ कार्यक्रम व सायकल रैली का आरम्भ किया गया

झाबुआ2 days ago

कार्यालय को मंदिर समान मानें, स्वच्छता को बनाएं दैनिक आदत : एसडीएम भास्कर गाचले.                      

RATLAM2 days ago

रतलाम में होगा दिव्य ‘प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, श्री सत्य साई बाबा की चरण पादुकाओं के होंगे दर्शन

झाबुआ2 days ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल झाबुआ का वृक्षारोपण अभियान

Ranapur3 days ago

भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने टाल दिया हाट बाजार जगह परिवर्तन का मामला

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!