Connect with us

झाबुआ

विश्व क्षय दिवस को लेकर अंर्तविभागीय समन्वय कार्याशाला 23 मार्च को कलेक्टोरेट में

Published

on

विश्व क्षय दिवस को लेकर अंर्तविभागीय समन्वय कार्याशाला 23 मार्च को कलेक्टोरेट में, टीबी को जड़ से मिटाने हेतु बनाई जाएगी कार्य-योजना
झाबुआ। 24 मार्च विश्व क्षय दिवस को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला क्षय कार्यलय द्वारा टीबी के क्षेत्र में प्रमुखता से कार्य करने वाली संस्था सीबीसीआई कार्ड के सहयोग से एक दिवसीय अंर्तविभागीय समन्वय कार्यशाला का आयोजन 23 मार्च, शनिवार को दोपहर 11 बजे से कलेक्टोरेट सभा कक्ष में रखा गया है। अध्यक्षता कलेक्टर प्रबल सिपाहा करेंगे।
यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. जितेन्द्र बामनिया ने बताया कि 24 मार्च विश्व क्षय दिवस को विश्व क्षय रोग नियंत्रण जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसका विषय ‘‘ईटस टाईम’’ रखा गया है। जिले में जागरूकता सप्ताह के प्रारंभिक आयोजन हेतु पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम एवं सीबीसीआई कार्ड अक्षय परियोजना के सहयोग से 23 मार्च दोपहर 11 बजे से जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) एवं एडवोकेट सेंसिटाईजेन बैठक (अंर्तविभागीय समन्वय कार्यशाला) का आयोजन कलेक्टोरेट सभा कक्ष में होगा।
टीबी रोग को नियंत्रण करने हेतु जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी
सीबीसीआई कार्ड संस्था के राज्य समन्वयक प्रकाश डामोर ने बताया कि उक्त आयोजन में सभी विभागों के अधिकारी-प्रतिनिधि, महाविद्यालयों के प्राचार्य, जिला टीबी फोरम, विभिन्न सामाजिक-रचनात्मक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारीगण, व्यापारी संघ एवं गणमान्य नागरिकजनों को आमंत्रित

किया गया है। जिन्हें बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिपाहा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीबी को नियंत्रण करने हेतु अपने-अपने विभाग एवं संस्था के कार्य क्षेत्रों संबंधी जवाबदारियां सौंपी जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ19 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!