Connect with us

झाबुआ

झाबुआ पुलिस ने कल्याणपुरा रोड़ पर 210 लीटर ताड़ी पकडी…

Published

on

मोटरसाईकिल पर लादकर ठिकाने पर ले जा रहा था

झाबुआ। पुलिस थाना झाबुआ की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध रूप से ताड़ी मोटरसाईकिल पर लादकर ले जा रहे एक ग्रामीण के कब्जे से 6 ताड़ी से भरी केने, कुल ताड़ी की मात्रा 210 लीटर जप्त की गई है। ग्रामीण मोटरसाईकिल से ताड़ी की केने ठिकाने पर ले जा रहा था, तभी पुलिस ने ठिकाने पर ही उसे धरदबोचा।
पुलिस द्वारा यह कार्रवाई एसडीओपी झाबुआ इडल मोर्य के मार्गदर्षन एवं थाना प्रभारी झाबुआ नरेन्द्रसिंह रघुवंषी के निर्देष पर की गई। पुलिस को यह मुखबिर से ज्ञात हुआ कि एक ग्रामीण मेघनगर नाका से रंगपुरा जाने वाले मार्ग पर कल्याणपुरा रोड़ पर मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी-09, जेएल-0544 पर वाहन के पीछे दोनो ओर ताड़ी से भरी केने लादकर ले जा रहा है। बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए उसके ठिकाने पर पकड़ा।
पुलिस थाने कार्रवाई हेतु लाया गया
पकड़ा गया आरोपी ग्राम करड़ावद बड़ी निवासी दिनेष पिता दितीया भाबोर उम्र 40 वर्ष एवं उसकी पत्नि सुमित्रा उम्र 35 वर्ष को पुलिस ने रंग-हाथ गिरफतार किया। बताया जाता है कि दिनेष मौके से फरार हो गया। पत्नि सुमित्रा को जप्त की गई ताड़ी की केनो एवं अन्य सामग्री के साथ पुलिस थाना झाबुआ लाया गया। साथ ही ताड़ी के परिवहन में उपयोग की मोटरसाईकिल भी जप्ती में ली गई। पकड़ी गई ताड़ी की कुल कीमत करीब 8 हजार 400 रू. है।
आबकारी अधिनियम के तहत की कार्रवाई
जहां आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में सराहनीय सहयोग एसआई पल्लवी भाबर, एएसआई अनिता तोमर , आरक्षक चन्द्रभानसिंह जाट, महेन्द्र, रतन, रामप्रताप, ज्ञानचन्द्र, धर्मेन्द्र, महिला आरक्षक रिंकू, आदि का रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!