Connect with us

झाबुआ

राजगढ़ नाका क्षेत्र के रहवासी सीमेंट वालों के कारण परेशान और यातायात बाधित…………..

Published

on

क्षेत्र के रहवासी उड़ती सीमेंट से परेशान और यातायात विभाग को कई बार सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई ना होना समझ से परे है

झाबुआ- राजगढ़ नाका क्षेत्र के निवासी पिछले कई महीनों से अलसुबह से ही सीमेंट के ट्रको के लोडिंग अनलोडिंग से काफी परेशान है इसके अलावा दिन भर सीमेंट टा्लों के कारण… यातायात तो बाधित होता ही है साथ ही हाईवे पर कई बार जाम भी लग जाता है और कई बार इस कारण विवाद भी होते हैं पूर्व में एक दुर्घटना भी हो चुकी है जिसके कारण एक महिला का हाथ काटना पड़ा था |कई समाचार पत्रों में इस अव्यवस्था को लेकर खबरें प्रकाशित हुई…… लेकिन यह समझ से परे है कि क्यों इन सीमेंट व्यापारियों के या आने वाले सीमेंट ट्रालो के दिन भर खड़े रहने को लेकर कार्रवाई क्यों नहीं हुई क्यों ….? इन्हें इस तरफ छूट दी गई..क्या..! अल सुबह से यह सीमेंट के ट्रक राजगढ़ नाका की शोभा बढ़ाते हैं जो शाम तक यहां पर खड़े रहते हैं यह व्यापारी इन सीमेंट ट्रकों से 2-4 बोरी बेच कर दिन भर इन बाहर वाहनों को इस उत्कृष्ट रोड पर खड़ा रखते हैं इन सब से परे एक बात समझ नहीं आ रही है कि क्यों यातायात विभाग इन व्यापारियों पर मेहरबान है क्या किसी राजनीतिक दबाव के कारण या फिर आर्थिक लालच के कारण …….? जबकि अब अब तो इस तरह के सीमेंट ट्रकों के फोटो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें यह भारी वाहन साफ नजर आ रहे हैं इसके अलावा एक आवेदन भी यातायात सप्ताह के समापन पर क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा दिया गया था

जिसमें उड़ती हुई सीमेंट से आम जनों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव को लेकर कार्यवाही हेतु निवेदन किया गया था लेकिन न तो नगर पालिका प्रशासन द्वारा और ना ही यातायात विभाग द्वारा इस और कार्रवाई की गई……..|

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!