झाबुआ
गर्ल्स स्कूल काली देवी में सेनेटरी पैड मशीन आज रोटरी क्लब झाबुआ द्वारा लगाई गई
-
झाबुआ6 months agoशिवदयाल सिंह गुर्जर होंगे झाबुआ के नए एसपी
-
झाबुआ4 years ago05 लाख की चोरी करने वाला बाबा के भेष में आया आरोपी झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”
-
झाबुआ6 years ago
बिना अनुमति भवन निर्माण कार्य करने पर नगर पालिका द्वारा दिया गया सूचना पत्र …….. ………. वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी…
-
झाबुआ4 years agoतेरापंथ धर्मसंघ की शासनमाता, साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जी का महाप्रयाण……
-
झाबुआ7 years agoजिला परिवहन कार्यालय झाबुआ की कहानी ========!!!!!!!!चंबल के डकैतों से भी ज्यादा लूटते हैं यह दलाल
-
झाबुआ4 years agoश्रीमती अंजु शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला अध्यक्ष नियुक्त
-
झाबुआ4 years agoमोनिका नितेश कोठारी का मासक्षमण तप (31 उपवास) 3 अक्टूंबर को पूर्ण , 4 को पारणा…।
-
झाबुआ4 years agoपंचायत चुनाव के फॉर्म जारी किए निर्वाचन आयोग


गर्ल्स स्कूल काली देवी में सेनेटरी पैड मशीन आज रोटरी क्लब झाबुआ द्वारा इंस्टॉल की गई ।मध्यम वर्ग व आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार से आने वाली बालिकाओं के अच्छे स्वास्थ्य व स्वच्छता के मद्देनजर एवं बाजार में मिलने वाले बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा बनाए गए महंगे सेनेटरी पैड होने की वजह से रोटरी क्लब झाबुआ ने उच्च क्वालिटी के सेनेटरी पैड बहुत ही कम मूल्य पर बालिकाओं को सुलभ करवाने की मंशा से यह कार्य संपन्न किया। मात्र ₹5 में दो सेनेटरी पैड इस मशीन द्वारा प्राप्त किए जाते सकते हैं, जो कि न सिर्फ मार्केट रेट से काफी सस्ते हैं बल्कि बहुत उच्च क्वालिटी के भी हैं।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन वरिष्ठ रोटेरियन यशवंत जी भंडारी द्वारा बालिकाओं को मार्गदर्शन प्रदान करके दिया गया ,पश्चात नवीन रोटेरियन केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य श्री जेपी बोहरे द्वारा बालिकाओं को उनके आने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं व आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। क्लब अध्यक्ष हिमांशु त्रिवेदी द्वारा मशीन के बारे में जानकारी, मशीन का रिफिल व स्कूल को भविष्य में भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर क्लब की ओर से हर संभव सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया गया।झाबुआ नगर के सभी बड़े गर्ल्स स्कूलों में इस मशीन को लगाने के बाद अब क्लब द्वारा यह मशीन काली देवी के स्कूल में लगाई गई है। इस अवसर पर क्लब सचिव मनोज अरोड़ा,रोटेरियन अर्चना जी राठौर आगामी सचिव कार्तिक जी नीमा, रोटेरियन आशा जी त्रिवेदी आदि क्लब सदस्य उपस्थित रहे।